Breaking

स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाए ये तरीके Follow these methods to stay healthy.

इस दौड़-भाग भरी जिंदगी में मनुष्य कभी-कभी अपने स्वस्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते है जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वस्थ्य ख़राब होने लगता है। जिसका प्रभाव उनकी कार्यशैली पर पड़ता है जिसके कारण वे अपने लक्ष्य या सफलता को नहीं प्राप्त कर पाते। इन्ही समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए हम आपके लिए स्वस्थ्य रहने के लिए कुछ तरीके लेकर आये है जिन्हे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। किसी भी काम को करने या सफलता पाने के लिए शरीर का स्वस्थ्य होना जरुरी है क्योकि जैसा आपका मन होगा वैसा आपका काम होगा। 

Ways to stay healthy

स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाए ये तरीके -

  1. पानी पिए - शरीर को हमेशा स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने और पाचन क्रिया को अच्छी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह दो ग्लास पानी पिए जिससे आपका पेट साफ हो जाता है।
  2.  Daily exercise - डेली 20 मीनट तक कसरत करे जिससे दिनभर आपका शरीर स्फुर्तीला और तरोताजा रहेगा और किसी भी काम को करने में आसानी रहेगी।
  3. सुबह का नाश्ता - रोज सुबह के नाश्ते में अंकुरित चने ,डालें ,मौसमी फल और जूस पिए जिससे आपके शरीर में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में बना रहता है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।
  4. खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिए - कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पिए ,पानी हमेशा खाना खाने के 45 मिनट बाद पिए जिससे आपके शरीर में भोजन अच्छे से पचता है।
  5. चीनी का उपयोग कम करे - कभी भी चीनी का उपयोग ज्यादा न करे ,इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बड़ जाता है। चीनी की जगह आप शहद ,मिश्री ,और गुड़ का सेवन कर सकते है। 
  6. मेडिटेशन करे - स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए आप रोज ध्यान कर सकते है ध्यान करने से मन शुद्ध और दूरगामी सोच की बढ़ोतरी होती है।जिससे शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते है।
  7. सोना ( sleeping ) - प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 6 घंटे और अधिकतम 8 घंटे सोना चाहिए। जिससे आपका शरीर और मन दिन भर तरोताजा बना रहेगा और मन में अच्छी सोच और विचार आएंगे जिससे आपके सारे काम अच्छे और पुरे होंगे।
  8. सुबह जल्दी उठे -रोज सुबह सूर्य निकलने से पहले उठे और वॉक करे क्योकि सुबह का वातावरण स्वच्छ और साफ होता है जिससे हमारे स्वसन तंत्र शुद्ध होता है।
  9. Positive thinking - हमेशा अपने मन में अच्छी सोच रखे। क्योकि मन साफ होने से सभी लोग आपसे मिलते जुलते रहेंगे और आप पर विश्वाश करेंगे। जैसी आपकी सोच होंगी वैसे आपका काम होंगे।
  10. फल और सब्जी खाए - हमेशा फलों और ड्राई फूड का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करे। 
  11. चाय कॉफी और फास्टफूड न खाए - आपको हमेशा स्वस्थ बने रहने के लिए चाय ,कॉफी और फास्टफूड का उपयोग बंद करना होगा।
  12. तुलसी के पत्तो का सेवन करे - शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए तुलसी के पत्तो का सेवन जरूर करे साथ में ग्रीन टी ,आंवला ,लहसुन का सेवन नियमित करे।
health is wealth
 
       

1 comment:

You Must watch this Video