Breaking

मलेरिया का टेस्ट और उपचार कैसे करते है ? How to test and treat malaria? Know

malaria test and treatment image
मलेरिया का टेस्ट और उपचार आसानी से किया जा सकता है एंटीजन पर आधारित टेस्ट जैसे रैपिड टेस्ट किट इस टेस्ट की सहायता से बहुत जल्दी मलेरिया की जाँच किसी भी लेबोरेटरी में किया जा सकता है। और 10  से 15 मिनट में पता चल जाता है कि व्यक्ति को मलेरिया है साथ में यह भी बताते है की व्यक्ति को कोनसा मलेरिया हुआ है Falciparum या Vivax  इन्ही मलेरिया बुखार के आधार पर मलेरिया रोग का उपचार किया जाता है। इसके आलावा ब्लड स्मीयर पर आधारित टेस्ट किया जाता है जिसमे स्लाइड पर स्मीयर बनाकर मिक्रोस्कोप  सहायता से मलेरिया की जांच की जाती है लेकिन इसमें 1 से 2 दिन लग है। ध्यान रहे की मलेरिया का उपचार लेने  पहले टेस्ट किया जाए हो  सके तो बुखार के समय ही  टेस्ट करवाए।

मलेरिया का उपचार

मलेरिया रोग का उपचार उसके मलेरिया के प्रकार के आधार पर किया जाता है जैसे फाल्सीपेरम का अलग और vivax  का अलग उपचार किया जाता है। वैसे तो मलेरिया का उपचार घरेलू  आयुर्वेद में कई प्रकार से किया जाता है। लेकिन आज में NVBDCP ( National vector borne disease control programme ) में दी जाने वाली मेडिसिन के बारे में बता रहा हूँ इससे पहले आप ये जरूर जान ले की डॉक्टर के कहे अनुसार ही गोली ले कभी भी अपनी मर्जी से गोली न ले। 

प्लाज्मोडियम वाइवेक्स ( Pv )का उपचार  

  1. Chloroquine  25 mg /kg शरीर के वजन के हिसाब से तीन दिन तक देना होगा पहले दिन 10 mg /kg , दूसरे दिन 10 mg /kg , तीसरे दिन 5 mg /kg 
  2. Primaquine शारीरिक वजन के हिसाब से 14 दिन तक। 
आयु के अनुसार प्लाज्मोडियम वाइवेक्स का पूर्ण उपचार 
 आयु  (वर्ष में )
 Chloroquine गोली  (150 )
 Primaquine गोली 
 पहले दिन 
 दूसरे दिन
 तीसरे दिन 
 (2.5mg) 1 से 14 दिन तक अथवा (7.5mg) 1 से 14 दिन तक 
 एक वर्ष से कम 
 1 /2 
 1 /2
 1 /4 
 0 (nill )
  0 (nill )
 1 - 4 वर्ष 
 1 
 1 
  1 /2 
 1 
  1 /3 
 5  - 8  वर्ष 
 2 
 2 
 1 
 2 
 2 /3
 9  - 14  वर्ष 
 3 
 3 
 1  1 /2
 4 
  1  1 /2
15वर्ष से ऊपर 
 4 
 4 
 2 
 6 
 2 
Chloroquine की गोली खाली पेट न लेवे
01 वर्ष से कम के बच्चों को व गर्भवती माताओं को primaquine नहीं दी जाना चाहिए।

प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम ( Pf  ) का उपचार 

  1. Artesunate 4 mg /kg शारीरिक वजन के हिसाब से 3 दिन। 
साथ में 
  1. sulfadoxine - ( 25 mg /kg शरीर के वजन के हिसाब से ) - Pyrimethamine  (1. 25 mg /kg शारीरिक वजन के हिसाब से ) प्रथम दिन 
  2. इसके साथ ही Primaquine 7. 5 mg की एक खुराक भी दूसरे दिन दी जाएगी।
 उम्र 
 प्रथम दिन 
 दूसरे दिन 
 तीसरे दिन 

 Artesunate  50 mg 
 SP *
 Artesunate  50 mg 
 Primaquine   7.5 mg base 
 Artesunate  50 mg 
 एक वर्ष से कम 
 1 /2 
 1 /4 
 1 /2
 0 
 1 /2
 1 - 4 वर्ष 
 1 
 1 
 1 
 1 
 1 
 5  - 8  वर्ष
 2 
 1 1 /2
 2 
 2 
 2 
 9  - 14 वर्ष
 3 
 2 
 3 
 4 
 3 
 15 &Above 
 4 
 3 
 4 
 6  
 4 
  • sulfadoxine,Pyrimethamine ( SP ) टेबलेट में 500 mg sulfadoxine एवं 25 mg Pyrimethamine की मात्रा होती है। 
  • गर्भवती माताओ को Artesunate की खुराक तीन माह में न दी जाए।

पी. एफ. का उपचार गर्भवती माताओं के लिए। 

प्रथम तीन माह में Quinine 10 mg /kg दिन में तीन बार  7 दिन तक। और गर्भवती महिलाओं में द्वितीय एवं तृतीय तिमाही में ए. सी. टी. की खुराक उपरोक्तनुसार।

प्लाज्मोडियम वाइवेक्स + प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम मिक्स केसों में

सभी मिक्स केस में ACT  का उम्र के अनुसार पूर्ण डोज़ एवं primaquine शारीरक वजन के हिसाब से 14 दिन निरन्तर। इसके पश्चात रक्त पट्टी अवश्य बनाई जाए। 

जाँच का नतीजा शीघ्र प्राप्त न होने पर दिया जाने वाला उपचार 

यदि रक्तपट्टी /रेपिड डायग्नोसिस कीट से जांच का नतीजा शीघ्र प्राप्त नहीं होता है तो संभावित मलेरिया बुखार के मरीज की रक्त पट्टी बनाकर उम्र के अनुसार 3 दिन chloroquine गोली दे।   

3 comments:

You Must watch this Video