Breaking

हाई ब्लड प्रेशर क्या है ?जाने What is high blood pressure Know.

hypertension image
हाई ब्लड प्रेशर ( hypertension ) आजकल बहुत ही कॉमन बीमारी बन गई है। पहले यह 30 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को होती थी। लेकिन आजकल हर उम्र के लोगो  high blood pressure  की  समस्या हो रही है। इसका प्रमुख कारण आजकल के लोगों की Lifestyle है। हाइपरटेंशन heart की धमनियों में दबाव के कारण होता है। हार्ट का size बढ़ जाता है और हार्ट से सम्बंधित बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। WHO के अनुसार Systolic blood pressure 120 mmHg और Diastolic blood pressure 80 mmHb नार्मल होता है।इससे ऊपर होने पर हाइपरटेंशन होने का खतरा बढ़ जाता है। भारत की बात करे तो यहाँ 8 से 10 करोड़ लोग  हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हो सकते है। इनमें से आधे लोगो को पता ही नहीं होता है कि उन्हें हाइपरटेंशन है। जब वे सिर दर्द या अन्य किसी बीमारी की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास जाते है  और अचानक ब्लड प्रेशर चेक करवाते है तब पता चलता है।

हाइपरटेंशन होने के कारण 

हाई ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हो सकते है इन्हे हम दो केटेगरी में समझा सकते है जैसे - 
  1. प्राइमरी हाइपरटेंशन ( primary hypertension ) - 90 % लोगों को प्राइमरी हाइपरटेंशन होता है ये हाइपरटेंशन धीरे - धीरे होता है और इसका प्रमुख कारण तनाव होता है इसके आलावा भी अनेक कारण जैसे - मोटापा अधिक होना , डायबिटीज होना , नमक का अधिक सेवन करना ,और exercise न करना भी प्राइमरी हाइपरटेंशन का कारण हो सकता है। Primary Hypertension  को मेडिसिन से ठीक किया जा सकता है। 
  2. सेकेंडरी हाइपरटेंशन ( Secondary Hypertension ) - केवल 10 % लोगो को सेकेंडरी हाइपरटेंशन होता है जैसे - बिना डॉक्टर के बताए मेडिसिन ले लेना। कोई अन्य बीमारी हो जाने से या महिलाओं  में गर्भवती होने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। लेकिन ये ब्लड प्रेशर स्थाई नहीं होते है उपचार करवाने पर ये पूरी तरह से ठीक हो जाते है। 

Symptoms of Hypertension 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण सामान्य होते है। और लम्बे समय बाद दिखाई देते है यही कारण है की इन्हे Silent killer कहते है। सामान्य लक्षण जैसे -
  • सिर दर्द होना। 
  • पैरो में सूजन आ जाना। 
  • आँखों से कम दिखाई देना। 
  • हार्ट से सम्बंधित बीमारी होना। 
  • जी मिचलाना ,भूख न लगना ,घबराहट होना। 
उपरोक्त लक्षण हाई ब्लड प्रेशर में हो सकते है और नहीं भी अगर आपको उपरोक्त लक्षणों की थोड़ी भी शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर को बताना चाहिए। सामान्य सिर दर्द को भी avoid न करें।

Prevention of Hypertension 

हर व्यक्ति को साल में 2 से 3 बार ब्लड प्रेशर चैक करवाना चाहिए अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर हो तो उन्हें सप्ताह में 2 बार जरूर ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए आजकल छोटे बड़े किसी भी डॉक्टर के पास बहुत आसानी से BP चेक किया जा सकता है। Automated BP machine और Sphygmomanometer (BP Apparatus) के द्वारा व्यक्ति घर पर भी ब्लड प्रेशर चेक कर सकते है। साथ में नियमित डॉक्टर के कहे अनुसार मेडिसिन लेना चाहिए। नियमित व्यायाम ( Exercise ) करना चाहिए। अधिक oily या वसा (fat ) वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। तनाव मुक्त और स्वश्थ रहे। 

No comments:

Post a Comment

You Must watch this Video