Breaking

योग शरीर के लिये कितना जरुरी है जाने ? How important is yoga for the body ?

importants of yoga for body image

importants of yoga for body

स्वस्थ शरीर के लिए योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है। योग से ही मनुष्य का शरीर लम्बे समय तक स्वस्थ रहता है। त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए योग आवश्यक है। योग ही है जिससे मनुष्य लम्बे समय तक जवान बना रहता है। प्राचीन काल से ही योग का महत्त्व रहा है। योग रोज नहीं तो हप्ते में 2 से 3 बार आवस्य करना चाहिए। योग चाहे जो भी हो जैसे - कसरत,पैदल चलना,खेलना,दौड़ना आदि मनुष्य को सुखी जीवन के लिए करना आवश्यक है। योग शरीर के लिए उतना ही जरुरी है जितना की मोबाइल फोन।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( international yoga day )

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सयुक्त राष्ट्र महासभा ( United nations general assembly ) मे 27 सितम्बर 2014 को विश्वभर मे योग दिवस मनाने के लिए आव्हान किया था। और तीन महीने के अंदर ही सयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी। भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को दिल्ली के राजपथ पर 84 देशों के प्रतिनिधियों ने 35985 लोगों के साथ मनाया गया। 21 जून को उत्तरीगोलार्द्ध का सबसे लम्बा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म सक्रांति कहते है।

योग के फायदे ( Benefits of yoga )

जीवन में शरीर को निरोग रखने के लिए योग करना अतिआवश्यक है नियमित योग करने से विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते है जैसे : -
  • 1. शरीर की मेटाबोलिक क्रिया सुचारु रूप से कार्य करने लगती है। 
  • 2. शरीर के वजन को मैनेज कर रखा जा सकता है। 
  • 3. योग से हाथ - पैरो में दर्द ,पीठ में दर्द और मांशपेशियों में खिचाव को ठीक किया जा सकता है। 
  • 4. शरीर में बनने वाली अनावश्यक कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। 
  • 5. नियमित व्यायाम से प्रतरोधक क्षमता भी बड़ जाती है। 
  • 6. योग से तनाव ,डिप्रेशन और मानसिक समश्याओं को कम किया जा सकता है। 
  • 7. हृदय अच्छे से पम्प ( कार्य ) करने लगता है जिससे ऑक्सीज़न की सप्लाई अच्छे से होने लगाती है। 
  • 8. शरीर में स्टेमिना बड़ जाता है जिसके कारण हम अपना काम बेहतर ढंग से करने लगते है। 
  • 9. कैंसर जैसे घातक रोगों जैसे - ब्लड कैंसर ,कोलोन कैंसर से बचा जा सकता है। 
  • 10. योग से हाई ब्लड प्रेसर ( high blood pressure ) को  काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
  • 11. नियमित योग करने से नई सेल का निर्माण तेज हो जाता है जिससे शरीर हष्टपुष्ट और ताकतवर हो जाता है यही कारण है की पहलवान नियमित व्यायाम करते है। 
  • 12. त्वचा मुलायम खूबसूरत और कई सालों तक चमकदार दिखाई देती है जिसके कारण व्यक्ति की उम्र कम  ( जवान ) दिखाई देती है देती है यही कारण है की फ़िल्मी सितारें नियमित व्यायाम करते है। 
  • 13. योग करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है कोई भी काम करने में सुस्ती नहीं अति है।  
             जिस तरह मोबाइल फोन हमारे शरीर का हिस्सा बन गया है उसी तरह योग भी हमारे शरीर का हिस्सा बनना चाहिए। 

5 comments:

You Must watch this Video