Breaking

एनीमिया क्या है ? जाने। What is anemia ? Know.

anemia disease image
जब खून में हीमोग्लोबिन, एक निश्चित मात्रा से कम हो जाता है तो उसे खून की कमी ( रक्ताल्पता ) या एनीमिया ( anemia ) कहते है।  इसके कारण खून मे ऑक्सीज़न ले जाने वाली लाल रक्त कणिकाओं की संख्या कम हो जाती है।  एनीमिया सामान्यतः धीरे-धीरे होता है जिसके कारण ये घातक(pernicious) हो सकता है एनीमिया गर्भवती माताओं ,बच्चों और किशोरियों को अंदर से खोखला कर  देता है। हमारे देश भारत मेहर साल  80 प्रतिशत गर्भवती माताए एनीमिया का शिकार हो जाती है। क्योकि उन्हें बच्चे के लिए रक्त निर्माण करना पड़ता है जिसके चलते गर्भवती माताओं मे खून की कमी हो जाती है।पुरुषों मे हीमोग्लोबिन 12 से 16 g/dl और महिलाओं मे 11 से 14 g /dl होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की पहचान के लिए निम्न स्तर दिए है।
 Age समूह 
 एनीमिया नहीं 
 अल्प 
 मध्यम 
 गंभीर एनीमिया 
 6 से 59 माह के बच्चे 
≧11 
10-10.9
7-7.9
<7
 5 से 11 वर्ष के बच्चे 
≧11.5 
11-11.4
8-10.9
<8
 12 से 14 वर्ष के बच्चे 
≧12 
11-11.9
8-10.9
<8
 20 से 45 वर्ष की प्रजनन कालिक  माताए 
≧12 
11-11.9
8-10.9
<8
 गर्भवती माताएं 
≧11
10-10.9
7-9.9
<7

एनीमिया के लक्षण या संकेत(Symptoms or signs of anemia)

एनीमिया की पहचान रक्त परिक्षण द्वारा किया जाता है लेकिन इसके सामान्य लक्षण हथेलियों, पलकों के अंदर,जीभ ,त्वचा ,नाख़ून की लालिमा मे फीकापन आ जाता है। चक्कर आना ,थकान महसूस करना ,रोग प्रतिरोधक क्षमता मे कमी आ जाना ,काम मे ध्यान केंद्रित न होना आदि लक्षण दिखाई देते है। इसके आलावा गंभीर लक्षण जैसे - 
  • 1 भूख मे कमी आ जाना। 
  • 2 पेरो मे सूजन आ जाना। 
  • 3 सिर दर्द और साँस लेने मे परेशानी होना। 
  • 4 हृदय तेजी से धड़कने लगता है। 
  • 5 हाथ और पैर सुन्न हो जाते है।  

एनीमिया होने के कारण(Causes of anemia)

एनीमिया होने के प्रमुख कारन इस प्रकार है -
  • 1- आहार मे आयरन की कमी होने से। 
  • 2- आहार मे विटामिन सी ,फॉलिक एसिड एवं विटामिन बी -12  आदि की कमी हो जाना। 
  • 3 - बाल्यकाल और किशोरवस्था मे लोहतत्व की आवश्यकता का बढ़ जाना भी एनीमिया का कारण हो सकता है 
  • 4 - पेट मे परजीवी के संक्रमण के कारण। 
  • 5 - माहवारी के दौरान अधिक रक्त का स्त्राव होना। 
  • 6 -छोटी आयु मे विवाह और गर्भधारण के कारण। 

एनीमिया का रोकथाम(prevention of anemia)

एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन युक्त भोजन जैसे - हरी पत्तेदार सब्जियाँ ( पालक ,मैथी ,मूली के पत्ते ,सुरजना ,सरसों का साग लाल भाजी ,अंकुरित दाले ,बाजरा ,खजूर गुड़ तथा मांशाहारी पदार्थ जैसे अंडा ,मछली और मांस आदि।
prevention of anemia
  • आयरन युक्त भोजन के साथ -साथ विटामिन सी वाले फल जैसे -नीबू ,आवला ,बैर ,संतरा और अमरूद का सेवन करके शरीर मे आयरन की पुरती कर सकते है।
  • खाने के तुरंत पहले और बाद में चाय या काफी न ले क्योकि ये आयरन के अवशोशण को कम कर देती है। 
  • पेट के कीड़ो की रोकथाम और उपचार करके एनीमिया का रोकथाम किया जा सकता है।  
याद रखें : हीमोग्लोबिन 11 g /dl से कम यानि खतरा हरदम 

5 comments:

You Must watch this Video